नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव, शीशम के पेड़ में फंसा था सिर और हाथ
धीना। थाना क्षेत्र के रैथा गांव निवासी सुनील राम (28) की नदी में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को अगहर वीर बहुरिया नदी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन शनिवार को गांव से करीब चार किलोमीटर दूर कम्हरी बरहन गांव के पास बरामद हुआ। युवक का सिर और हाथ शीशम के पेड़ में फंसा हुआ था। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कमालपुर, चंदौली

7:44 AM, Aug 30, 2026
प्रवीण राय
जनपद न्यूज़ टाइम्सधीना। थाना क्षेत्र के रैथा गांव निवासी सुनील राम (28) की नदी में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को अगहर वीर बहुरिया नदी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन शनिवार को गांव से करीब चार किलोमीटर दूर कम्हरी बरहन गांव के पास बरामद हुआ। युवक का सिर और हाथ शीशम के पेड़ में फंसा हुआ था। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि सुनील राम गुरुवार को शौच के लिए अगहर वीर बहुरिया नदी के किनारे गया था। नदी में पानी छूने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह नदी में डूब गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने नदी में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
Advertisement
शनिवार को कम्हरी बरहन गांव की पुलिया से करीब 100 मीटर पूर्व ग्रामीण नदी के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर शीशम के पेड़ में फंसे युवक के शव पर पड़ी। शव का सिर और हाथ पेड़ में फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे रैथा गांव के ग्रामीणों ने नदी में शीशम के पेड़ में शव फंसे होने की सूचना दी थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया।
