धानापुर के गुरैनी गांव के सामने गंगा में उतराया मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता
धानापुर। थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव के सामने शनिवार की शाम करीब छह बजे गंगा में एक युवक का शव उतराया मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गंगा किनारे मवेशियों के लिए चारा काट रही महिलाओं की नजर करीब साढ़े पांच बजे नदी में उतराए शव पर पड़ी। महिलाओं ने इसकी जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
धानापुर, चंदौली

7:46 PM, Aug 8, 2026
धानापुर के गुरैनी गांव के सामने मिला शव, अलीनगर के कुरहना गांव का था मृतक
धानापुर। थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव के सामने शनिवार की शाम करीब छह बजे गंगा में एक युवक का शव उतराया मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गंगा किनारे मवेशियों के लिए चारा काट रही महिलाओं की नजर करीब साढ़े पांच बजे नदी में उतराए शव पर पड़ी। महिलाओं ने इसकी जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गंगा से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। शव की पहचान प्रवेश कुमार (24) पुत्र राम कुमार राम, निवासी कुरहना गांव, थाना अलीनगर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार प्रवेश कुमार पिछले तीन दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।
Advertisement
शव मिलने की सूचना पर अलीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। धानापुर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
धानापुर प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान प्रवेश कुमार के रूप में हो चुकी है। अलीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
