एमबीएन पब्लिक स्कूल में डांडिया कार्यक्रम की धूम, छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति
धानापुर, चंदौली। क्षेत्र के गुरेहू स्थित एमबीएन पब्लिक स्कूल में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने डांडिया नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक पेश की।
धानापुर, चंदौली

4:03 PM, Oct 17, 2026
धानापुर, चंदौली। क्षेत्र के गुरेहू स्थित एमबीएन पब्लिक स्कूल में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने डांडिया नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक पेश की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धानापुर थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा रहे। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
Advertisement
विद्यालय के प्रिंसिपल नवीन कुमार यादव, सारनाथ यादव सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित होती है। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। आयोजन में बच्चों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने लायक रहा।
