डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 19वीं बार अयोध्या धाम के लिए रवाना
चंदौली। वाराणसी मंडल स्थित डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा, चंदौली द्वारा संचालित निःशुल्क तीर्थयात्रा बस सेवा के तहत शनिवार, 29 अगस्त 2026 को वातानुकूलित बस श्रद्धालुओं को लेकर 19वीं बार पावन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई।
चंदौली

4:32 PM, Aug 30, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचंदौली। वाराणसी मंडल स्थित डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा, चंदौली द्वारा संचालित निःशुल्क तीर्थयात्रा बस सेवा के तहत शनिवार, 29 अगस्त 2026 को वातानुकूलित बस श्रद्धालुओं को लेकर 19वीं बार पावन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई।
विद्यालय की यह पहल शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्व, सेवा भावना और सांस्कृतिक मूल्यों को जोड़ने का एक सुंदर उदाहरण बन चुकी है। क्षेत्रीय जनता में इस निःशुल्क तीर्थयात्रा सेवा को लेकर काफी उत्साह है। आगामी कई महीनों तक की सीटें श्रद्धालुओं द्वारा आधार कार्ड की छायाप्रति जमा कराकर पहले ही आरक्षित की जा चुकी हैं।
एलटीपी कैलकुलेटर के आविष्कारक एवं शेयर बाजार तथा आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ डॉ. विनय प्रकाश तिवारी के निर्देशन में संचालित डैडीज इंटरनेशनल स्कूल कक्षा 12 तक सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप शिक्षा प्रदान कर रहा है। विद्यालय में विद्यार्थियों को कक्षा 6 से संरचित वित्तीय शिक्षा भी दी जा रही है, ताकि वे प्रारंभिक अवस्था से ही धन प्रबंधन, बचत, निवेश और आर्थिक निर्णयों की समझ विकसित कर सकें।
विद्यालय के प्रिंसिपल अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सीबीएसई द्वारा निर्धारित शैक्षणिक मानकों का पूर्ण अनुपालन विद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाता है।
Advertisement
इस अवसर पर डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि अयोध्या केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और आदर्श जीवन की प्रेरणा देने वाली भूमि है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें यह सिखाता है कि व्यक्ति कितना भी सक्षम क्यों न हो, उसकी वास्तविक पहचान उसके चरित्र, धैर्य और कर्तव्य पालन से होती है।
इस अवसर पर बंशीधर तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, चन्द्रमणि पाण्डेय, अमित पाण्डेय, मुन्नी पाण्डेय, सोनी दुबे, रोशनी मिश्रा, आराध्या मिश्रा, अंजू मिश्रा, सन्देश तिवारी, आशुतोष तिवारी, दिव्या तिवारी, संगीता त्रिपाठी, संजू उपाध्याय, झुनबाला, हेमलता, विजयलक्ष्मी, चंद्रकला, विद्यावती, वंश त्रिपाठी, राघवेंद्र मिश्रा, सान्वी, कृष्णकांत पाण्डेय, सरिता देवी, आयुषी एवं रागिनी पाण्डेय के अतिरिक्त विनीत दुबे, पवन तिवारी, रवि पाण्डेय, अमित कुमार, सुषमा देवी तथा पुष्पा गिरि सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
अयोध्या धाम के लिए रवाना होने से पूर्व तीर्थयात्रियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया और वहां उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों, छात्रावास व्यवस्था तथा अन्य सुविधाओं की सराहना की।
