डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना
डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा द्वारा संचालित निःशुल्क तीर्थयात्रा बस सेवा के तहत शनिवार को श्रद्धालुओं को लेकर वातानुकूलित बस 18वीं बार अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। विद्यालय परिसर से बस को विधिवत विदा किया गया। इस पहल को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सेवा का अनूठा संगम माना जा रहा है।
शहाबगंज, चंदौली

2:51 PM, Jul 26, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा द्वारा संचालित निःशुल्क तीर्थयात्रा बस सेवा के तहत शनिवार को श्रद्धालुओं को लेकर वातानुकूलित बस 18वीं बार अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। विद्यालय परिसर से बस को विधिवत विदा किया गया। इस पहल को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सेवा का अनूठा संगम माना जा रहा है।
विद्यालय के संरक्षक एवं एलटीपी कैलकुलेटर के आविष्कारक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में संचालित यह संस्थान सीबीएसई आधारित शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को कक्षा छह से ही वित्तीय शिक्षा भी प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सेवा, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।
डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि अयोध्या धाम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कर्मभूमि है, जो त्याग, कर्तव्य, धैर्य और आदर्श जीवन की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण समाज को अपनी परंपराओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।
Advertisement
कार्यक्रम में बंशीधर तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, बबिता तिवारी, सुषमा तिवारी, प्रीतमणि तिवारी, पार्वती तिवारी, जितेंद्र तिवारी, चंद्रकला तिवारी, मधुसूदन, शिवप्रकाश, जीउत, संतोष कुमार, नीतू देवी, शीला देवी, गुड्डी, हीरावती, राजन, विनीत दुबे, भगवान जी, रवि पाण्डेय, अमित शुक्ला, अमित कुमार, सुषमा देवी, पुष्पा गिरि सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
रवाना होने से पूर्व तीर्थयात्रियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर शैक्षणिक संसाधनों, छात्रावास एवं अन्य सुविधाओं की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस निःशुल्क तीर्थयात्रा सेवा को क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिल रहा है और आगामी कई महीनों की सीटें पहले ही आरक्षित हो चुकी हैं। विद्यालय भविष्य में मथुरा सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए भी निःशुल्क यात्राएं आयोजित करने की योजना पर कार्य कर रहा है।
