जनपदीय योग प्रतियोगिता में डबरिया विद्यालय का दबदबा, बना ओवरऑल चैंपियन
धानापुर। जनता जनार्दन इंटर कॉलेज डबरिया के परिसर में मंगलवार को जनपदीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर योग की विभिन्न विधाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मेजबान जनता जनार्दन इंटर कॉलेज डबरिया ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
चंदौली

6:09 PM, Sep 22, 2026

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम जी सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य राम जी प्रसाद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में रिदमिक योग, आर्टिस्टिक योग और ट्रेडिशनल योग की विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने कठिन आसनों और मुद्राओं का सटीक प्रदर्शन कर निर्णायकों और दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
प्रतियोगिता में जनता जनार्दन इंटर कॉलेज डबरिया प्रथम, बेसिक शिक्षा विभाग द्वितीय और आदर्श जनता इंटर कॉलेज चतुरीपुर तृतीय स्थान पर रहा। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया।
Advertisement
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्रीड़ा अध्यक्ष राकेश, हरीश श्रीवास्तव और संतोष कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्णायक एवं पर्यवेक्षक के रूप में शारीरिक शिक्षक सुधीर कुमार यादव, रामभोज सिंह कुशवाहा और आलोक कुमार सिंह मौजूद रहे।
इस दौरान विद्यालय परिवार के प्रदीप कुमार, गुरुचरण, परमानंद सिंह, सरोज कुमार, विनीता सिंह, पूजा यादव, अखिलेश कुमार सिंह समेत शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने प्रतियोगिता में शामिल सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।