बुक सेलर बनकर की गई साइबर ठगी, पुलिस ने वापस कराए ₹1.05 लाख
कछवां थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ेरी निवासी उषा सिंह पत्नी संतोष कुमार सिंह ने 20 मई 2026 को ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के मुताबिक, फ्रॉडस्टर ने बुक सेलर बनकर उनसे कुल 1,17,876 रुपये की ठगी की थी। शिकायत को एनसीआरपी पोर्टल पर ACK No.- 33105260111803 के तहत दर्ज किया गया था।
मिर्जापुर

8:20 PM, Aug 8, 2026
हनीफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्समीरजापुर। बुक सेलर बनकर ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर ठगों के खिलाफ मीरजापुर पुलिस की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के खाते से ठगी गई 1,05,876 रुपये की धनराशि वापस करा दी।
कछवां थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ेरी निवासी उषा सिंह पत्नी संतोष कुमार सिंह ने 20 मई 2026 को ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के मुताबिक, फ्रॉडस्टर ने बुक सेलर बनकर उनसे कुल 1,17,876 रुपये की ठगी की थी। शिकायत को एनसीआरपी पोर्टल पर ACK No.- 33105260111803 के तहत दर्ज किया गया था।
मामले की जानकारी मिलते ही थाना कछवां की साइबर सेल ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में साइबर टीम ने संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर तकनीकी विश्लेषण और आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
Advertisement
साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी गई धनराशि में से 1,05,876 रुपये सफलतापूर्वक पीड़िता के खाते में वापस करा दिए गए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता ने थाना पहुंचकर मीरजापुर पुलिस के अधिकारियों एवं साइबर सेल टीम का आभार जताया।
पुलिस टीम ने पीड़िता को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक किया। साथ ही भविष्य में अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों से सावधान करने के लिए प्रेरित किया।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान, कांस्टेबल संजीत कुमार मौर्य, रिजर्व कांस्टेबल कृष्ण कुमार तथा रिजर्व महिला कांस्टेबल सुधा शामिल रहीं।