धूमधाम से हुआ धानापुर की ऐतिहासिक रामलीला का मुकुट पूजन
धानापुर। वर्षों पुरानी धानापुर की सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक रामलीला के मंचन का शुभारंभ शुक्रवार को विधि-विधानपूर्वक मुकुट पूजन के साथ हुआ। मुकुट पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
धानापुर, चंदौली

10:32 PM, Sep 25, 2026
धानापुर। वर्षों पुरानी धानापुर की सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक रामलीला के मंचन का शुभारंभ शुक्रवार को विधि-विधानपूर्वक मुकुट पूजन के साथ हुआ। मुकुट पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम के मुकुट की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। रामलीला समिति के अध्यक्ष सुजीत जायसवाल ने संकल्प एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया और भगवान को प्रसाद अर्पित किया।
पूजन के बाद रामायण की चौपाइयों और भजनों का गायन हुआ। भक्तिमय वातावरण में आरती संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। रामलीला के शुभारंभ को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।
Advertisement
इस अवसर पर रामलीला समिति के संरक्षक संतोष सिंह, उप संरक्षक श्री राम सिंह, मृत्युंजय सिंह, अरविंद मिश्रा, लक्ष्मण कुशवाहा, अरुण जायसवाल, गौरी कुशवाहा, प्रदीप मोदनवाल, श्रीधर मिश्रा, रंजन वर्मा, शिवकुमार द्विवेदी, निलेश पटेल, सच्चिदानंद मिश्रा, अच्युतानंद मिश्र, घनश्याम मौर्य, भैयालाल वर्मा, हरि श्रीवास्तव, पिंटू मोदनवाल, धनंजय रस्तोगी, श्यामसुंदर माली और दिनेश मिश्रा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे और आस्था, श्रद्धा एवं परंपरा की यह रामलीला निरंतर आगे बढ़ती रहे।
