नव वर्ष पर हेतमपुर के ऐतिहासिक किला परिसर में उमड़ी सैलानियों की भीड़
पर्यटकों ने ऐतिहासिक किले की प्राचीन बनावट, विशाल प्रांगण और आसपास के मनोहारी प्राकृतिक दृश्यों का भरपूर आनंद लिया। युवाओं और परिवारों ने परिसर में घूमते हुए तस्वीरें खिंचवाईं और एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। बच्चों में भी किले को देखने को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
चंदौली

3:18 PM, Jan 1, 2026
आसिफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्सचंदौली। धानापुर विकास खंड क्षेत्र के हेतमपुर में नव वर्ष के अवसर पर ऐतिहासिक किला परिसर में सोमवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नए साल का जश्न मनाने के लिए सुबह से ही क्षेत्र के अलावा आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग किला परिसर पहुंचे। भूल भुलैया कोट को भी लोगों ने देखा जहां के बारे में चर्चा है कि यहां एक पूरी बारात खो गई थी।
पर्यटकों ने ऐतिहासिक किले की प्राचीन बनावट, विशाल प्रांगण और आसपास के मनोहारी प्राकृतिक दृश्यों का भरपूर आनंद लिया। युवाओं और परिवारों ने परिसर में घूमते हुए तस्वीरें खिंचवाईं और एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। बच्चों में भी किले को देखने को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
Advertisement
भीड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों द्वारा अस्थायी रूप से पार्किंग और जलपान की व्यवस्था की गई थी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
नव वर्ष के अवसर पर ऐतिहासिक धरोहर में उमड़ी भीड़ से क्षेत्र में रौनक बनी रही, वहीं स्थानीय दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों को भी इसका अच्छा लाभ मिला।