महारथपुर पोखरा पर उमड़ा व्रती महिलाओं का जनसैलाब, छठ पूजा की दिखी भव्यता
शहाबगंज (चंदौली)। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर महारथपुर पोखरा का नजारा भक्तिमय हो उठा। पोखरे के घाट पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान सूर्य की आराधना की। चारों तरफ छठी मइया के पारंपरिक गीतों और भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
शहाबगंज, चंदौली

5:27 PM, Nov 15, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज (चंदौली)। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर महारथपुर पोखरा का नजारा भक्तिमय हो उठा। पोखरे के घाट पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान सूर्य की आराधना की। चारों तरफ छठी मइया के पारंपरिक गीतों और भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
छठ पूजा को लेकर पोखरे के घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी, सजावट और पूजा के लिए बनाए गए वेदियों ने घाट की भव्यता में चार चांद लगा दिए। व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और लोकमंगल की कामना के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मइया से मंगलकामना की।
Advertisement
घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और दीपों की जगमगाहट से महारथपुर पोखरा का दृश्य बेहद मनोरम दिखाई दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। छठ पूजा की भव्यता और श्रद्धालुओं की आस्था ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
