चैत्र हिंदू नववर्ष पर धानापुर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
धानापुर। कस्बा क्षेत्र में चैत्र हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर गुरुवार को आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नरौली गंगा घाट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं कुसुम्ही सती माता मंदिर में अखंड हरिकीर्तन और भव्य कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
चंदौली

6:55 PM, Mar 19, 2026

सुबह होते ही नरौली गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों ने बड़ी संख्या में गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और नववर्ष के अवसर पर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। घाट पर उमड़ी भीड़ में लोगों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
उधर कुसुम्ही सती माता मंदिर में अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया, जहां भक्ति गीतों, मंत्रोच्चार और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इसी क्रम में 101 कन्याओं द्वारा भव्य गंगा कलश यात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी कन्याएं सिर पर कलश लेकर जब यात्रा में निकलीं, तो पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति की अनूठी छटा बिखर गई।
Advertisement
इस धार्मिक आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष दधीबल बिंद, नगदू बिंद, प्रहलादपुर प्रधान आशुतोष सिंह मिंटू, इनाम खान, अच्छे लाल फौजी, हीरालाल बिंद, राहुल देहाती सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।