नरौली घाट पर छठ महापर्व पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, दस हजार श्रद्धालु रहे उपस्थित
धानापुर। छठ महापर्व के अवसर पर धानापुर के नरौली घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। घाट पर करीब दस हजार की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
धानापुर, चंदौली

6:16 PM, Nov 15, 2026
धानापुर। छठ महापर्व के अवसर पर धानापुर के नरौली घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। घाट पर करीब दस हजार की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
Advertisement
इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रमेश द्विवेदी, सुजीत जायसवाल, बृजेश सिंह, श्रीराम सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन गौतम निकिया ने किया। वहीं छठ पूजा समिति के अध्यक्ष दिनेश रस्तोगी ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और छठी मइया के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
