राजन महाराज की श्रीराम कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय हुआ धानापुर
धानापुर। धानापुर स्थित दशमी पोखरा पर आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा में प्रसिद्ध कथावाचक राजन महाराज के प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उदयनाथ सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा स्थल पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।कथावाचक राजन महाराज ने श्
chandauli

6:12 PM, Oct 20, 2026
उदयनाथ सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में विधायक सुशील सिंह की ओर से दशमी पोखरा पर पांच दिवसीय कथा का आयोजन
Advertisement
धानापुर। धानापुर स्थित दशमी पोखरा पर आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा में प्रसिद्ध कथावाचक राजन महाराज के प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उदयनाथ सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा स्थल पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।कथावाचक राजन महाराज ने श्रीराम कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, मर्यादा, त्याग, सत्य और कर्तव्य के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम का जीवन माता-पिता के प्रति सम्मान, परिवार के प्रति जिम्मेदारी और समाज के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है। विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और मर्यादा के मार्ग पर चलना ही उनके जीवन का प्रमुख संदेश है।उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि धार्मिक कथा का उद्देश्य केवल सुनना नहीं, बल्कि उसमें बताए गए आदर्शों को जीवन में अपनाना भी है। परिवार में प्रेम, समाज में सद्भाव और जरूरतमंदों की सेवा करना ही धर्म की वास्तविक भावना है। भगवान श्रीराम के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं।पांच दिवसीय कथा को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है। श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगा रहे हैं। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में विधायक सुशील सिंह की पत्नी किरण सिंह, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह की पत्नी मीरा सिंह, विधायक कैलाश आचार्य, महामंत्री सुजीत जायसवाल, रामप्रसाद रस्तोगी, मुकुंद रस्तोगी, विपिन रस्तोगी, श्रीराम सिंह और अशोक कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
