अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ी आस्थावानों की भीड़, छठमय हुआ क्षेत्र
शहाबगंज (चंदौली)। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए सुबह से ही छठ घाटों पर तैयारियां शुरू हो गई थीं। शाम होते ही व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ घाटों पर उमड़ पड़ी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी व्रती महिलाओं ने सिर पर पूजन सामग्री
शहाबगंज, चंदौली

5:29 PM, Nov 15, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शहाबगंज (चंदौली)। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए सुबह से ही छठ घाटों पर तैयारियां शुरू हो गई थीं। शाम होते ही व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ घाटों पर उमड़ पड़ी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी व्रती महिलाओं ने सिर पर पूजन सामग्री से भरे दउरा और सूप लेकर घाटों पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
Advertisement
क्षेत्र के मुरकौल, महारथपुर, शहाबगंज, करनौल, बड़गांवा, ठेकहा, बरांव, कलानी, अमांव, भोड़सर, रामामड़ो, इलिया, हडौरा और ढोढनपुर सहित विभिन्न गांवों में बड़े छठ पर्व की धूम रही। घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कहीं रंग-बिरंगी झालरों से रोशनी की व्यवस्था की गई थी तो कहीं दीपों की जगमगाहट से घाटों की सुंदरता देखते ही बन रही थी।
अस्ताचलगामी सूर्य के पश्चिम दिशा में ढलते ही व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर भगवान भास्कर को दूध और जल से अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान छठी मइया के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। घाटों पर परिवार के सदस्यों और बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
