हथियानी गांव में दुर्गा पंडाल में उमड़ी भक्तों की भीड़
चंदौली। सदर ब्लॉक के हथियानी गांव में शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना के बाद पूजा-पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पंडाल में पहुंच रहे हैं। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया है। श्रद्धालु विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
चंदौली

8:42 AM, Oct 18, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्ससप्तमी पर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना, पूजा पंडाल में उमड़े श्रद्धालु
चंदौली। सदर ब्लॉक के हथियानी गांव में शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना के बाद पूजा-पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पंडाल में पहुंच रहे हैं। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया है। श्रद्धालु विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
गांव में दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होने के साथ ही धार्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
Advertisement
आयोजन समिति के अनुसार, दुर्गा पूजा के अवसर पर आगामी तीन दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही ग्रामीणों को एकजुट होने का अवसर मिलेगा।
दुर्गा पूजा आयोजन को सफल बनाने में रामलाल, राजेश विश्वकर्मा, संजीव यादव, अशोक प्रजापति, वंश नारायण सिंह, अमरदीप चौहान, हेसामुद्दीन, सुजीत तिवारी, अमित चौहान, राम सिंह चौहान, रामजीयावन, राजू सिंह और आशीष विश्वकर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
