25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी भी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, सोमवार को थाना चकिया क्षेत्र के गांधी नगर पुलिया के पास थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह और स्वाट प्रभारी रामजनम यादव अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों तेज रफ्तार से लतीफशाह रोड की ओर भाग निकले।
चंदौली

4:34 AM, Aug 4, 2026
चकिया में स्वाट/सर्विलांस व थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तमंचा और बुलेट बाइक बरामद
चन्दौली। जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इलिया थाने के 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका एक साथी भी जंगल में कॉम्बिंग के बाद दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को थाना चकिया क्षेत्र के गांधी नगर पुलिया के पास थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह और स्वाट प्रभारी रामजनम यादव अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों तेज रफ्तार से लतीफशाह रोड की ओर भाग निकले।
पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। भागने के दौरान बदमाशों की मोटरसाइकिल जंगल की ओर मुड़ते समय अनियंत्रित होकर गिर गई। आरोप है कि इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।
घायल की पहचान अली हसन उर्फ शेरू अंसारी पुत्र फैजुलहसन निवासी शिवरामपुर, थाना चांद, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई। वह थाना इलिया का 25 हजार रुपये का इनामी और वर्ष 2025 से वांछित चल रहा था।
वहीं उसका साथी सोनू अंसारी पुत्र तस्लीम अंसारी निवासी बुढ़वाई, थाना अहरौरा, जिला मिर्जापुर जंगल की ओर भाग निकला, जिसे पुलिस ने घेराबंदी और कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
घायल बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Advertisement
बरामदगी