चेकिंग के दौरान मैजिक वाहन से गोवंश बरामद, अटौली धानापुर निवासी एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में 9 अप्रैल 2026 को ग्राम बघरी क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एवती से बघरी मस्जिद की ओर आ रही नीले रंग की मैजिक लोडर (संख्या UP67BT6096) को रोकने का इशारा किया गया। वाहन चालक गाड़ी खड़ी कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
चंदौली

9:22 PM, Apr 10, 2026
चन्दौली। थाना धीना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान वध के लिए ले जाए जा रहे एक गोवंश को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में 9 अप्रैल 2026 को ग्राम बघरी क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एवती से बघरी मस्जिद की ओर आ रही नीले रंग की मैजिक लोडर (संख्या UP67BT6096) को रोकने का इशारा किया गया। वाहन चालक गाड़ी खड़ी कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार चालक की पहचान नीरज (22 वर्ष) पुत्र रामअशीष, निवासी अटौली थाना धानापुर जनपद चन्दौली के रूप में हुई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लदा एक गोवंश बरामद किया गया।
Advertisement
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वाहन मालिक के पति धर्मराज और उनके सहयोगी अभयलाल बिंद (निवासी बहेरी, थाना धीना) ने उसे गोवंश को जमानिया के रास्ते बिहार ले जाने के लिए कहा था। वहां कई गोवंश इकट्ठा कर बाद में बड़ी गाड़ी से पश्चिम बंगाल के पंडुआ भेजा जाता है।
इस मामले में थाना धीना में मु.अ.सं. 30/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक सुरेश प्रकाश सिंह तथा कांस्टेबल शंकर कुमार शामिल रहे।