25 हजार का इनामी गोवध आरोपी नोएडा से गिरफ्तार, शहाबगंज पुलिस की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार एवं मित्र रहे गोलू यादव के साथ गो-तस्करी से जुड़े नेटवर्क में सहयोग करता था। उसका काम गोवंश से लदे वाहनों के आगे चलकर रास्ते की निगरानी करना और पुलिस की मौजूदगी की सूचना देना था। इसके बदले उसे नकद तथा बैंक खाते के माध्यम से हिस्सा मिलता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह जरूरत पड़ने पर तस्करी में शामिल लोगों को आर्थिक सहायता भी देता
शहाबगंज, चंदौली

5:01 PM, Jul 20, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचंदौली। शहाबगंज थाना पुलिस ने गोवध के एक मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गौतमबुद्धनगर के कासना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना शहाबगंज पर दर्ज मुकदमा संख्या 118/2025 के वांछित आरोपी सरवन कुमार उर्फ श्रवण (29 वर्ष) पुत्र सेवालाल निवासी ग्राम बसिला, थाना एवं जनपद चंदौली को जेआरबी इंटरप्राइजेज, थाना कासना, जनपद गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में क्या बताया
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार एवं मित्र रहे गोलू यादव के साथ गो-तस्करी से जुड़े नेटवर्क में सहयोग करता था। उसका काम गोवंश से लदे वाहनों के आगे चलकर रास्ते की निगरानी करना और पुलिस की मौजूदगी की सूचना देना था। इसके बदले उसे नकद तथा बैंक खाते के माध्यम से हिस्सा मिलता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह जरूरत पड़ने पर तस्करी में शामिल लोगों को आर्थिक सहायता भी देता था। उसने बताया कि गोलू यादव की मृत्यु के बाद उसने इस गतिविधि से दूरी बना ली और वर्तमान में नोएडा में रहकर मजदूरी कर रहा है।
Advertisement
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चंदौली और बलुआ थानों में मारपीट, गोवध, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
कार्रवाई में थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक राजेन्द्र नाथ सिंह, उपनिरीक्षक अमित मिश्रा, हेड कांस्टेबल इरशाद अंसारी, कांस्टेबल आफताब अहमद, नियाज अहमद, विपुल वर्मा तथा बृजेश कुमार शामिल रहे।
