आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं सभासद, कार्यकत्रियों को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित
चकिया*। विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रधानमंत्री की जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृहस्पतिवार को वार्ड नंबर छह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का सभासद एवं भाजपा मंडल मंत्री मीना विश्वकर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर पहुंचकर बच्चों को दी जा रही सुविधाओं और आंगनबाड़ी सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को अंगवस्त्र भेंट क
चकिया, चंदौली

7:44 PM, Oct 8, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
*चकिया*। विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रधानमंत्री की जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृहस्पतिवार को वार्ड नंबर छह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का सभासद एवं भाजपा मंडल मंत्री मीना विश्वकर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर पहुंचकर बच्चों को दी जा रही सुविधाओं और आंगनबाड़ी सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री माधुरी गुप्ता, रूबी सिंह तथा सहायिका नीतू रानी गुप्ता और अंषिका शर्मा के नेतृत्व में केंद्र पर पंजीकृत करीब 50 बच्चों में उपस्थित 25 बच्चों को शिक्षा, खेल एवं अन्य प्रारंभिक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
सभासद मीना विश्वकर्मा ने 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को मिलने वाली आंगनबाड़ी सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, पोषण तथा खेल के माध्यम से दी जाने वाली प्रारंभिक शिक्षा के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वच्छता एवं बच्चों की बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक करने संबंधी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।
Advertisement
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास और पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं का लाभ पात्र बच्चों एवं महिलाओं तक बेहतर ढंग से पहुंचना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने सीडीपीओ से वार्ता कर बाल विकास परियोजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं को केंद्र तक उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए केंद्र का बेहतर संचालन करने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
