धानापुर में बिजली कटौती से त्रस्त उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, उपकेंद्र पर जड़ा ताला, धरने पर बैठे सैकड़ों लोग
सुनील पांडेय के नेतृत्व में चल रहे धरने में उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दिन में दर्जनों बार ट्रिपिंग और जम्फर उड़ने से घंटों बिजली गुल रहती है। फॉल्ट ठीक करने में घंटों लग जाते हैं, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
धानापुर, चंदौली

9:48 AM, May 24, 2026
धानापुर (चंदौली)। भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती से बेहाल धानापुर टाउन फीडर के उपभोक्ताओं का सब्र रविवार सुबह जवाब दे गया। गुस्साए सैकड़ों उपभोक्ताओं ने कस्बा स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर ताला जड़कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। सुबह आठ बजे से शुरू हुए प्रदर्शन के कारण सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई।
सुनील पांडेय के नेतृत्व में चल रहे धरने में उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दिन में दर्जनों बार ट्रिपिंग और जम्फर उड़ने से घंटों बिजली गुल रहती है। फॉल्ट ठीक करने में घंटों लग जाते हैं, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
रात होते ही बढ़ जाती है मुसीबत
उपभोक्ताओं ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत रात 8 बजे के बाद होती है। रात में उपकेंद्र पर कोई लाइनमैन मौजूद नहीं रहता। ऐसे में फॉल्ट आने पर पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ती है। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पांच सूत्रीय मांगों पर अड़े उपभोक्ता
धरने पर बैठे लोगों ने पांच सूत्रीय मांगें रखी हैं:
1. 30-40 मिनट में फॉल्ट दुरुस्त हो: किसी भी फॉल्ट को अधिकतम 40 मिनट में ठीक कर आपूर्ति बहाल की जाए।
Advertisement
2. रात में लाइनमैन तैनात हों: रात की शिफ्ट में कम से कम दो से तीन लाइनमैन की ड्यूटी अनिवार्य की जाए।
3. 24 घंटे हेल्पलाइन जारी हो: शिकायत के लिए 24 घंटे चालू रहने वाला हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए।