कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने की मांग की
शहाबगंज। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांग पत्र खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह को सौंपा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की।
शहाबगंज, चंदौली

6:37 PM, Oct 15, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्समुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने की मांग, कांग्रेसियों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
शहाबगंज। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांग पत्र खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह को सौंपा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पिछले दस महीनों से मनमाने और एकतरफा तरीके से कार्य किया है। उन्होंने दावा किया कि दो निर्वाचन आयुक्तों सुखबीर सिंह सिद्धू और विवेक जोशी ने भी उनके कार्यों को लेकर आरोप लगाए हैं। कांग्रेसियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में मनमाने ढंग से नाम जोड़ने और हटाने का भी आरोप लगाया।
Advertisement
कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कई बार कथित वोट चोरी के मुद्दे को उठा चुके हैं। ऐसे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पद पर बने रहना निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नियाज अहमद, अरुण द्विवेदी, रामानंद, रामसूरत गुप्त, चंद्रवंश सिंह, श्रीकांत पाठक, संतोष कुमार, प्रेमचंद्र, रामबचन सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।