काली माता मंदिर हादसे के मृतक श्रमिक के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
अजय राय ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि एक गरीब मजदूर का रोज़ी-रोटी कमाने के दौरान इस प्रकार हादसे का शिकार होना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने घटना को प्रशासनिक लापरवाही से जोड़ते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
चन्दौली

1:23 PM, Jul 13, 2026
चन्दौली। जनपद चन्दौली में काली माता मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान हुई दर्दनाक दुर्घटना में मृत श्रमिक स्वर्गीय बलदेव यादव के परिजनों से मिलने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमवार को डांडी, पड़ाव स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
अजय राय ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि एक गरीब मजदूर का रोज़ी-रोटी कमाने के दौरान इस प्रकार हादसे का शिकार होना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने घटना को प्रशासनिक लापरवाही से जोड़ते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
Advertisement
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि मृतक के परिजनों को तत्काल सम्मानजनक मुआवजा दिया जाए तथा परिवार के भरण-पोषण के लिए एक आश्रित को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती और संवेदनशीलता से खड़ी है।
अजय राय ने दिवंगत बलदेव यादव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर वाराणसी प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी, शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ला, हीरालाल शर्मा, प्रदीप मिश्रा, दयाराम पटेल, नवीन पांडेय, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, शाहिद तौसीफ, सैयद आले अब्बास, संतोष तिवारी, डॉ. सुल्तान खान, राममूरत गुप्ता, रामानंद यादव, राजकिशोर सिंह, निखिल राय, राकेश पाठक, गुफरान अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
