मनरेगा तकनीकी सहायक के निधन पर शोक सभा आयोजित, दी गई श्रद्धांजलि
विकास खंड कार्यालय धानापुर में मनरेगा अंतर्गत कार्यरत तकनीकी सहायक (टीए) नन्दकिशोर के आकस्मिक निधन पर सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी अमित कुमार ने की। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
धानापुर, चंदौली

12:12 PM, Apr 20, 2026
विष्णु वर्मा
जनपद न्यूज़ टाइम्सधानापुर। विकास खंड कार्यालय धानापुर में मनरेगा अंतर्गत कार्यरत तकनीकी सहायक (टीए) नन्दकिशोर के आकस्मिक निधन पर सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी अमित कुमार ने की। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताया गया कि स्वर्गीय नन्दकिशोर वर्ष 2008 से मनरेगा योजना के अंतर्गत विकास खंड में तकनीकी सहायक पद पर कार्यरत थे। अपने सरल स्वभाव, कर्मठता और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वे अधिकारियों, कर्मचारियों तथा क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।
Advertisement
वे लंबे समय से मुख के कैंसर से पीड़ित थे और पिछले लगभग 7–8 वर्षों से बीमारी से संघर्ष कर रहे थे। गुरुवार की रात उनका आकस्मिक निधन हो गया, जिससे पूरे ब्लॉक परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
शोक सभा में मुख्य रूप से दयाल शरण श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार, नवनीत उपाध्याय, कृष्णानंद राय, सौरभ कुमार, अतीक अहमद, विजय गुप्ता, दिनेश श्रीवास्तव सहित विकास खंड के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
