धराँव इंटर कालेज में शोक सभा आयोजित, प्रधानाचार्य ने व्यक्तित्व-कृतित्व पर डाला प्रकाश
क्षेत्र के परसादपुर (रामगढ़) निवासी धराँव इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य रोहिणी पाण्डेय के पिता एवं विद्यालय के प्रबंधक अवनीश कुमार पाण्डेय के दादा स्वर्गीय दीनानाथ पाण्डेय का 12 अप्रैल को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर धराँव इंटर कालेज में शोक की लहर दौड़ गई।
चंदौली

स्वर्गीय दीनानाथ पाण्डेय का फाइल फोटो
3:22 PM, Apr 18, 2026
सुधींद्र पांडेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सचहनियाँ। क्षेत्र के परसादपुर (रामगढ़) निवासी धराँव इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य रोहिणी पाण्डेय के पिता एवं विद्यालय के प्रबंधक अवनीश कुमार पाण्डेय के दादा स्वर्गीय दीनानाथ पाण्डेय का 12 अप्रैल को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर धराँव इंटर कालेज में शोक की लहर दौड़ गई।
विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रवक्ता, वरिष्ठ अध्यापक, लिपिक एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने कहा कि स्वर्गीय दीनानाथ पाण्डेय एक सरल, सज्जन एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने जीवन में सदैव ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को सर्वोपरि रखा। ग्राम सेवक के पद पर रहते हुए उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का कार्य किया, जो आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने आगे कहा कि स्वर्गीय पाण्डेय जी अनुशासनप्रिय होने के साथ-साथ समाज के प्रति अत्यंत संवेदनशील थे। उनके व्यवहार में विनम्रता और सादगी झलकती थी, जिसके कारण वे सभी के प्रिय बने रहे। उनका जीवन हम सभी के लिए एक आदर्श है, जिसे अपनाकर हम समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकते हैं।
Advertisement
प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व का इस दुनिया से जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। विद्यालय परिवार इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, घनश्याम मौर्या, दिनेश पटेल, मेराज अहमद, फैयाज़ अहमद, गिरीश गौतम, सुनील कुमार, श्रीप्रकाश यादव, नलिनी सिंह, सुमन सिंह, सुनील यादव, अजीत कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
