मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं: बीएसए
चहनियां/चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता और प्रगति को लेकर सख्त हो गया है। बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने चहनियां विकासखंड स्थित निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय हंडा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर 105 मजदूर निर्माण कार्य में जुटे मिले।
चंदौली

5:56 PM, Sep 2, 2026
सुधींद्र पाण्डेय
जनपद न्यूज़ टाइम्स
औचक निरीक्षण में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय हंडा का लिया जायजा, 105 मजदूर मिले कार्यरत
चहनियां/चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता और प्रगति को लेकर सख्त हो गया है। बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने चहनियां विकासखंड स्थित निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय हंडा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर 105 मजदूर निर्माण कार्य में जुटे मिले।
बीएसए ने निर्माण कार्य की प्रगति के साथ ही मौके पर इस्तेमाल हो रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और परियोजना को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
Advertisement
बीएसए सचिन कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के प्रयोग या किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कार्यदायी संस्था और खंड शिक्षा अधिकारी चहनियां को रोजाना की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और उच्च गुणवत्ता के अनुरूप ही कराया जाए। परियोजना को समय से पूरा करने के लिए आवश्यकता के अनुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए।
बीएसए ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।