पंचायत उत्सव भवन का कार्य समय से शत-प्रतिशत पूरा कराएं : सीडीओ
चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने बुधवार को विकासखंड सकलडीहा के ग्राम पंचायत सलेमपुर में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए।
चंदौली

6:18 PM, Sep 2, 2026
सलेमपुर में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का किया औचक निरीक्षण, परिसर में जलजमाव पर जताई नाराजगी
चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने बुधवार को विकासखंड सकलडीहा के ग्राम पंचायत सलेमपुर में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान परिसर में कई स्थानों पर गड्ढों में पानी भरा मिला। जलजमाव की स्थिति पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मिट्टी मंगाकर गड्ढों को भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलजमाव के कारण निर्माण कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।
Advertisement
सीडीओ ने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छत की ढलाई के बाद बांस-बल्लियों को सुरक्षित तरीके से हटाया जाए और इसके तत्काल बाद शेष निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाए और गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीडीओ ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए समय से परियोजना पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सकलडीहा, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) समेत अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।