संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का किया गया शुभारंभ

सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर संबंधित अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

चंदौली

news-img

3:53 PM, Jul 1, 2025

Follow Us:
Whatsapp चैनल से जुड़े

*

*संबंधित अधिकारी आपसी ताल मेल तथा सहयोग से इस अभियान को पूर्ण सफल बनाएं:

चंदौली। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ  विधायक पी डी डी यू नगर  रमेश जायसवाल द्वारा किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर संबंधित अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  आर जगत सांई ने अभियान से जुड़े सभी बिंदुओं से  को अवगत कराया। जिस पर रमेश जायसवाल ने अभियान को अंतर्विभागीय समन्वय बना कर सफल बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस तरह संचारी रोग नियंत्रण में पूरे प्रदेश में जनपद चन्दौली प्रथम स्थान पर है। उसी तरह इस बार भी हमारा जनपद अपने नम्बर पर कायम रहे। उन्होंने ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि अगली बैठक में सभी तहसीलवार, विकास खण्ड वार के भी संबंधित अधिकारी को बुलाए।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर वाई0के0 राय ने बताया कि यह अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलाया जाना है

Advertisement

जिलाधिकारी  चंद्र मोहन गर्ग ने अवगत कराया कि सभी संबंधित विभाग जैसे नगरी निकायों से नालियों की सफाई तथा जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा झाड़ियों की कटाई कूड़ा निस्तारण का कार्य नियमित कराए जा रहे है। इसी प्रकार सभी संबंधित विभाग आपस में तालमेल बैठाते हुए उच्च प्राथमिकता पर कार्य करने हेतु निर्देश दिए गए है। साथ ही इस कार्यक्रम में किसी भी तरह की लापरवाही नही बरतने की चेतावनी भी संबंधित अधिकारियों को दी गई है।

इस बैठक में जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पंचांग

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

राज्य

और देखे

विज्ञापन

पंचांग