शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का दीक्षारंभ समारोह आयोजित
शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धानापुर में शनिवार को नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की तथा सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन और अनुशासित जीवन का संदेश दिया।
चंदौली

5:23 PM, Jul 31, 2026
धानापुर। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धानापुर में शनिवार को नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की तथा सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन और अनुशासित जीवन का संदेश दिया।
समारोह की शुरुआत छात्रा दिव्यांशी द्वारा महाविद्यालय के कुलगीत की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद डॉ. सुनील कुमार पाण्डेय ने प्राचार्य को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया, जबकि डॉ. संदीप कुमार यादव एवं डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति रूचि ने दी।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने अपने-अपने विषयों की उपयोगिता एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। हिंदी विभाग से श्रीमती पूनम निर्मल एवं डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. प्रशांत मिश्रा एवं डॉ. शिव प्रताप सिंह, रसायन विज्ञान विभाग से डॉ. पुष्कर मिश्रा, समाजशास्त्र विभाग से प्रो. ध्रुव भूषण सिंह, डॉ. संदीप कुमार यादव एवं श्री प्रवेश कुमार सिंह, अंग्रेजी विभाग से डॉ. सुनील कुमार पाण्डेय, अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. लल्लन भारती एवं डॉ. प्रदीप वर्मा, तथा भौतिक विज्ञान विभाग से श्री सत्य प्रकाश ने विद्यार्थियों को विषय चयन, अध्ययन पद्धति और करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
Advertisement
महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. नौशाद अहमद ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निर्धारित ड्रेस कोड तथा महाविद्यालय की नियमावली की जानकारी दी। उन्होंने रोवर्स-रेंजर्स इकाई के प्रभारी के रूप में छात्र-छात्राओं को रोवर्स-रेंजर्स की गतिविधियों एवं उसके महत्व से भी अवगत कराया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह ने विद्यार्थियों से नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने, समय का सदुपयोग करने तथा उच्च शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनामिका सिंह, आरती मिश्रा, रूचि, संजना, प्रिय, आयुष एवं उज्ज्वल ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती किरन यादव ने किया, जबकि अंत में डॉ. नौशाद अहमद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
