अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज, पहले दिन काशी विद्यापीठ और गहनी कॉलेज ने दर्ज की जीत
धानापुर, चंदौली। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर में शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से संबद्ध अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन जिला खेल अधिकारी चंदौली इरशाद अहमद ने किया।
चंदौली

7:06 PM, Oct 17, 2026

प्रतियोगिता में महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर, उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी, सरस्वती महाविद्यालय गहनी, श्री बलदेव पीजी कॉलेज वाराणसी और शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और श्री बलदेव पीजी कॉलेज वाराणसी के बीच खेला गया। इसमें काशी विद्यापीठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मुकाबले में सरस्वती महाविद्यालय गहनी की टीम ने मेजबान शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर को 4-0 से हराया।
Advertisement
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से आए पर्यवेक्षक, चयनकर्ता और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ से आए निर्णायक गणेश, रमेश जायसवाल, मेहरुद्दीन और अतुल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन सचिव डॉ. नौशाद अहमद ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को सुबह 11 बजे खेला जाएगा।