स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में देशभक्ति की रंगारंग प्रस्तुति
बभनियांव,थाना कमालपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कमालपुर, चंदौली

4:38 PM, Aug 16, 2026
नीरज अग्रहरि
जनपद न्यूज़ टाइम्सकमालपुर। बभनियांव,थाना कमालपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति के भाव के साथ हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सिंह, प्रबंधक संजय रस्तोगी, कोषाध्यक्ष गोपीनाथ जायसवाल, आनंद रस्तोगी, अमित जायसवाल उर्फ दीपू जायसवाल, सुनील शर्मा, शिक्षक सत्यम खरवार, आदित्य वर्मा, आचार्य मीरा सिंह, संध्या एवं अनुपम सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Advertisement
