डीडीयू स्टेशन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

अभियान का उद्देश्य यात्रियों एवं स्टेशन पर कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने और ट्रेनों में जैविक शौचालयों के सही उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।

डीडीयू नगर

news-img

6:55 PM, August 5, 2025

Follow Us:
Whatsapp चैनल से जुड़े


डीडीयू नगर।स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2025 के तहत मंगलवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता को लेकर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य यात्रियों एवं स्टेशन पर कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने और ट्रेनों में जैविक शौचालयों के सही उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। यात्रियों एवं कर्मचारियों को जैविक शौचालय की कार्य प्रणाली, उसके सही उपयोग तथा पर्यावरणीय लाभों की जानकारी दी गई।

Advertisement

डीडीयू मंडल द्वारा स्वच्छता संबंधी प्रयासों को सुदृढ़ करने एवं रेल परिसरों में साफ-सफाई बनाए रखने हेतु इस पहल को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।

सम्बंधित खबर