1267 विद्यालयों में बच्चों को मिलेगा पौष्टिक हलवा और उपमा, 14 सप्ताह तक चलेगा विशेष अभियान
चंदौली। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए पीएम पोषण योजना के तहत विशेष पहल शुरू की गई है। इसके अंतर्गत जिले के 1267 विद्यालयों में बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के रूप में सूजी का मीठा हलवा और नमकीन उपमा वितरित किया जा रहा है। नवंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू हुई इस व्यवस्था को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
चन्दौली

5:10 PM, Nov 6, 2026
बीएसए सचिन कुमार ने सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
चंदौली। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए पीएम पोषण योजना के तहत विशेष पहल शुरू की गई है। इसके अंतर्गत जिले के 1267 विद्यालयों में बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के रूप में सूजी का मीठा हलवा और नमकीन उपमा वितरित किया जा रहा है। नवंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू हुई इस व्यवस्था को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
Advertisement
योजना के पहले सप्ताह शुक्रवार को जिले के सभी आच्छादित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को गरमा-गरम हलवा परोसा गया। स्वादिष्ट हलवा पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। विभाग के अनुसार यह विशेष पोषण कार्यक्रम नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के तीसरे सप्ताह तक कुल 14 सप्ताह संचालित होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि बच्चों को पोषण के साथ भोजन में विविधता और स्वाद देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। इसके तहत प्रथम और तृतीय सप्ताह में सूजी का मीठा हलवा, जबकि द्वितीय, चतुर्थ और पंचम सप्ताह में सूजी का नमकीन उपमा दिया जाएगा।
