गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम
शहाबगंज। विकासखंड शहाबगंज के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों व निजी शिक्षण संस्थाओं में गांधी व शास्त्री जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। वही कम्पोजिट विद्यालय बनभीषमपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान नारायण सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित बच्च
शहाबगंज, चंदौली

4:31 PM, Oct 2, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। विकासखंड शहाबगंज के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों व निजी शिक्षण संस्थाओं में गांधी व शास्त्री जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। वही कम्पोजिट विद्यालय बनभीषमपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान नारायण सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित बच्चों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को सत्य, अहिंसा और ईमानदारी के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई।
इसके बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्राम प्रधान ने केक काटकर बच्चों में केक एवं मिठाई का वितरण किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
Advertisement
शिक्षामित्र संघ वाराणसी मंडल के मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश को नई दिशा दी। उन्होंने बच्चों से महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा किसी भी गलत कार्य से दूर रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ओम प्रकाश चौहान, अंजनी, चंद्रशेखर सिंह, श्रवण यादव, जनार्दन प्रसाद, पूजा मौर्या, राम भरोसा यादव, सरिता, इंदु, संजीरा, मीना सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
