बिना ब्लॉक रैली के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचे परिषदीय विद्यालयों के बच्चे, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल
शहाबगंज (चंदौली)। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के लिए भेजे जाने के मामले में ब्लॉक स्तरीय खेल रैली आयोजित नहीं कराए जाने का मामला सामने आया है। बिना ब्लॉक रैली कराए ही बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भेजे जाने से खेल चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
शहाबगंज, चंदौली

4:48 PM, Nov 25, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सन्याय पंचायत स्तर पर चयन कर भेजे गए खिलाड़ी, कबड्डी, वालीबाल, खो-खो और दौड़ की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं नहीं हुईं आयोजित
शहाबगंज (चंदौली)। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के लिए भेजे जाने के मामले में ब्लॉक स्तरीय खेल रैली आयोजित नहीं कराए जाने का मामला सामने आया है। बिना ब्लॉक रैली कराए ही बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भेजे जाने से खेल चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के आधार पर चयनित छात्रों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भेज दिया गया। जबकि ब्लॉक स्तर पर कबड्डी, वालीबाल, खो-खो और दौड़ जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं कराया गया। ऐसे में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता नहीं होने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर नहीं मिल सका। साथ ही चयन प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
शिक्षकों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि पूर्व में रहे खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यकाल में भी ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित नहीं हो सकी थी। वहीं वर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यकाल में भी प्रतियोगिता नहीं कराई जा सकी। इससे विद्यालयों में खेल गतिविधियों और बच्चों की तैयारियों पर असर पड़ने की बात कही जा रही है।
Advertisement
शिक्षक नेता राजेश यादव ने कहा कि बच्चों का चयन किस आधार पर किया गया है, यह खेल शिक्षक ही स्पष्ट कर पाएंगे। चयन प्रक्रिया की जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रतिभावान छात्र के साथ अन्याय न हो।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि ब्लॉक रैली कराने के लिए समय नहीं मिल पाया। संकुल स्तर पर ही अच्छे खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भेजा गया है।
