तिरंगा रैली व नुक्कड़ नाटक से बच्चों ने दिया बाल संरक्षण का संदेश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान और शिक्षा विभाग के सहयोग से कंपोजिट विद्यालय उसरी में तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ एसएमसी अध्यक्ष रमेश कुमार पांडेय ने फीता काटकर किया। रैली में विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ग्रामीणों को बाल संरक्षण एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
शहाबगंज, चंदौली

6:20 PM, Aug 13, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान और शिक्षा विभाग के सहयोग से कंपोजिट विद्यालय उसरी में तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ एसएमसी अध्यक्ष रमेश कुमार पांडेय ने फीता काटकर किया। रैली में विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ग्रामीणों को बाल संरक्षण एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बाल श्रम और बाल विवाह की रोकथाम के साथ ही बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव में भ्रमण किया और लोगों को बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
Advertisement
इस दौरान मीना मंच एवं पावर एंजल की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से बाल अधिकार, शिक्षा के महत्व, बाल श्रम और बाल विवाह के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने लोगों से अपील की कि वे बच्चों को शिक्षा से जोड़ें और उनके सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य के निर्माण में सहयोग करें।
कार्यक्रम में इंचार्ज प्रधानाध्यापक संदीप कुमार, शिक्षक अमन कुमार, शिक्षिकाएं तथा मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान की प्रीति शर्मा मौजूद रहीं।
