बाल संरक्षण के प्रति जागरूक हुए बच्चे, शाहबगंज में आयोजित हुई प्रशिक्षण कार्यशाला
मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के तत्वावधान में रविवार को शाहबगंज पंचायत भवन में बाल संरक्षण विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ब्लॉक के 20 बच्चों ने भाग लेकर बाल अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की।
शहाबगंज, चंदौली

6:09 PM, Jul 26, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शाहबगंज (चंदौली)। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के तत्वावधान में रविवार को शाहबगंज पंचायत भवन में बाल संरक्षण विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ब्लॉक के 20 बच्चों ने भाग लेकर बाल अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की।
प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को बाल श्रम, बाल विवाह, शारीरिक एवं मानसिक हिंसा, विद्यालय छोड़ने की समस्या, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा बाल अधिकारों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की भूमिका तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उसकी जिम्मेदारियों की भी जानकारी दी गई।
Advertisement
बाल कल्याण पुलिस अधिकारी कमलाकांत यादव ने बच्चों को हेल्पलाइन सेवाओं के महत्व और बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या खतरे की स्थिति में बच्चे बिना डर के संबंधित हेल्पलाइन और प्रशासन से संपर्क करें।
संस्थान के प्रतिनिधियों ने बच्चों के हित में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें अपने गांव और समुदाय में बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा बाल अधिकारों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने "बाल श्रम मुक्त चंदौली" के निर्माण का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, प्रीति शर्मा, कांस्टेबल नीतू भारती, अजय, अमित पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
