4 जून को ब्लॉक परिसर शहाबगंज में लगेगा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी मेला*
युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आगामी 4 जून को ब्लॉक परिसर शहाबगंज में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में क्षेत्र के पात्र युवाओं को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी।
शहाबगंज, चंदौली

4:25 PM, May 30, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आगामी 4 जून को ब्लॉक परिसर शहाबगंज में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में क्षेत्र के पात्र युवाओं को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीओ आईएसबी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि योजना का लाभ 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवा उठा सकते हैं। योजना के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का कम से कम कक्षा 8 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि स्वरोजगार स्थापित करने के लिए पात्र लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
अजय प्रताप सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत लाभार्थी को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत मार्जिन मनी स्वयं जमा करनी होगी। शेष राशि सरकार की ओर से ऋण के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से मेले में पहुंचकर योजना की जानकारी प्राप्त करने तथा इसका लाभ उठाने की अपील की है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना युवाओं के लिए रोजगार सृजन का एक बेहतर अवसर है, जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
