मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया, ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, राणा प्रताप, गोपाल बिंद ने संयुक्त रूप से मासिक बैठक का शुभारंभ किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा गया तथा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
धानापुर, चंदौली

3:44 PM, Jun 5, 2026
धानापुर, चंदौली। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी मंडल अंतर्गत स्थित वेद विद्यालय परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, Pandit Deendayal Upadhyaya एवं Syama Prasad Mukherjee के तैल चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, राणा प्रताप, गोपाल बिंद ने संयुक्त रूप से मासिक बैठक का शुभारंभ किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा गया तथा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत वेद विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
Advertisement
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक निर्देशों पर चर्चा की गई। सुनील सिंह, संतोष यादव, विजय मौर्य, प्रिंस मिश्रा, दिनेश मिश्रा तथा राधेरमण सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही कार्यकर्ताओं का परिचय सत्र भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी ने सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सुनील सिंह, रामनगीना, मंसा देवी, अर्जुन कुमार, गुलशन वर्मा, रोशन सिंह, अनंत कुमार, काशीनाथ, अखिलेश, वीरेंद्र, विपिन रस्तोगी, विष्णु देव शर्मा, संतोष यादव, देवेश, मनोज, नरेंद्र, हरेंद्र, प्रवीण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
