बरसात के बीच सम्पन्न हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, 34 जोड़े बने जीवनसाथी
लगातार हो रही बारिश भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के उत्साह को फीका नहीं कर सकी। शहाबगंज विकास खंड परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में कुल 34 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 33 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया, जबकि एक मुस्लिम जोड़े का निकाह इस्लामी परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ।
शहाबगंज, चंदौली

4:34 PM, Aug 4, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शहाबगंज (चंदौली)। लगातार हो रही बारिश भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के उत्साह को फीका नहीं कर सकी। शहाबगंज विकास खंड परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में कुल 34 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 33 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया, जबकि एक मुस्लिम जोड़े का निकाह इस्लामी परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से सरकार सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने सभी नवदंपतियों के सुखद, सफल और समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की।
Advertisement
समारोह में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, ब्लॉक प्रमुख गीता देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, आजाद राम, राम सूचित दूबे, एडीओ आईएसबी अजय प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत अरविन्द सिंह, एडीओ समाज कल्याण पंकज टाइगर, ग्राम पंचायत सचिव चंद्रबली सिंह, रामप्रकाश सहित ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। समारोह का आयोजन बारिश के बावजूद सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ और नवविवाहित जोड़ों के चेहरों पर नए जीवन की खुशियां साफ झलकती रहीं।
