अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्यमंत्री की सौगात, डीबीटी से 38.49 करोड़ रुपये भेजे
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने साड़ी-यूनिफॉर्म, बीमा और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं प्रदान करते हुए डीबीटी के माध्यम से कुल 38.49 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की। साथ ही उन्होंने भविष्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का भी भरोसा दिया
लखनऊ

8:52 PM, Mar 8, 2026
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने साड़ी-यूनिफॉर्म, बीमा और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं प्रदान करते हुए डीबीटी के माध्यम से कुल 38.49 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की। साथ ही उन्होंने भविष्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का भी भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को साड़ी-यूनिफॉर्म के लिए डीबीटी के माध्यम से 29.59 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच पर नेहा दुबे, मानसी साहू, पूनम तिवारी और मनोरमा मिश्रा को साड़ी भेंट की, जबकि सेवा मित्र आकांक्षा (ब्यूटीशियन) और रत्ना भारती को यूनिफॉर्म प्रदान की। इसके अलावा बीमा प्रीमियम के लिए 8.90 करोड़ रुपये की धनराशि भी स्थानांतरित की गई।
सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana और Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana से जोड़ा गया है। इसके तहत 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की पात्र कार्यकर्ताओं की मृत्यु होने पर परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता मिलती है, जिसका वार्षिक प्रीमियम 436 रुपये है। वहीं 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के पात्र लोगों को दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण स्थायी विकलांगता होने पर 2 लाख रुपये तथा आंशिक स्थायी विकलांगता पर 1 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है, जिसका वार्षिक प्रीमियम 20 रुपये है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों—गुड़िया सिंह, प्रियंका सिंह, सुधा अवस्थी, उमा सिंह और लालावती—को मंच पर बुलाकर Ayushman Bharat Yojana के आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किए।
Advertisement
सफल महिला उद्यमियों से किया संवाद
इस दौरान मुख्यमंत्री ने वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर की 600 से अधिक महिलाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। वाराणसी की सीता देवी ने बताया कि Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana से जुड़कर उन्होंने ई-रिक्शा चलाना शुरू किया और क्षेत्र की लगभग 250 महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद की।
