छत्रबली सिंह ने रखी विकास की मजबूत नींव, 40 लाख से चमकेगी यादव और चौहान बस्ती की सड़क
शहाबगंज (चंदौली)। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने रविवार को अमांव गांव में यादव बस्ती से चौहान बस्ती तक लगभग 400 मीटर लंबी सीसी सड़क एवं सीवर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। करीब 40 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य से दोनों बस्तियों की सड़कों का कायाकल्प होगा। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद से उत्साहित ग्रामीणों ने
शहाबगंज, चंदौली

5:28 PM, Nov 8, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स400 मीटर सीसी सड़क व सीवर निर्माण का किया शिलान्यास, अमांव में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत
शहाबगंज (चंदौली)। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने रविवार को अमांव गांव में यादव बस्ती से चौहान बस्ती तक लगभग 400 मीटर लंबी सीसी सड़क एवं सीवर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। करीब 40 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य से दोनों बस्तियों की सड़कों का कायाकल्प होगा। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद से उत्साहित ग्रामीणों ने छत्रबली सिंह का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान छत्रबली सिंह ने मसौई माइनर से यादव और चौहान बस्ती तक प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं की जरूरतों को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की पहल की। सीसी सड़क एवं सीवर निर्माण होने से लंबे समय से आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
Advertisement
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि गांवों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार बेहद जरूरी है। विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनता की जरूरतों और समस्याओं को देखते हुए विकास कार्यों को आगे भी प्राथमिकता दी जाएगी।
ग्रामीणों ने बताया कि यादव और चौहान बस्ती को जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण लंबे समय से अपेक्षित था। अब शिलान्यास होने से लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने छत्रबली सिंह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और गांव की तस्वीर बदलेगी।
इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह, अभय उर्फ प्रद्युम्न सिंह, संतोष सिंह, पूर्व प्रधान अनिल गुप्ता, वंशनारायण यादव, दामोदर यादव, अमरनाथ यादव, अनुराग शर्मा, अखिलेश विश्वकर्मा, मिथिलेश कुमार, जितेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
