कल से शुरू होगा छठ महापर्व, नहाय-खाय के साथ होगा आरंभ
चंदौली। सूर्योपासना का महापर्व छठ की शुरुआत 13 नवंबर, शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हो रही है।चार दिनों तक चलने वाले इस लोक आस्था के महापर्व में सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा की जाती है।छठ व्रत में शुद्धता, पवित्रता और संयम का विशेष महत्व होता है। नहाय-खाय के दिन से ही व्रती कठिन नियमों का पालन शुरू कर देते हैं।इस दिन स्नान के बाद सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है। घर की साफ-सफाई से लेकर प्रसाद बनाने त
चंदौली

5:24 PM, Nov 12, 2026
चंदौली। सूर्योपासना का महापर्व छठ की शुरुआत 13 नवंबर, शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हो रही है।चार दिनों तक चलने वाले इस लोक आस्था के महापर्व में सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा की जाती है।छठ व्रत में शुद्धता, पवित्रता और संयम का विशेष महत्व होता है। नहाय-खाय के दिन से ही व्रती कठिन नियमों का पालन शुरू कर देते हैं।इस दिन स्नान के बाद सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है। घर की साफ-सफाई से लेकर प्रसाद बनाने तक हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा जाता है।
नहाय-खाय का धार्मिक महत्व है।
छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है।इस दिन व्रती सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करते हैं और सूर्यदेव तथा छठी मैया का स्मरण करते हुए सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि नहाय-खाय के साथ ही शरीर और मन को शुद्ध करके कठिन छठ व्रत के लिए तैयार किया जाता है।
इस दिन मुख्य रूप से कद्दू की सब्जी, चने की दाल और चावल बनाया जाता है। भोजन में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाता.lइसे व्रती प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।इसके बाद खरना की तैयारी शुरू होती है।
Advertisement
पूजा स्थल, रसोई और प्रसाद बनाने की जगह की अच्छी तरह सफाई की जाती है। छठ में स्वच्छता को विशेष महत्व दिया जाता है।
: नहाय-खाय के दिन
छठ पूजा में व्रती के पहनावे को लेकर भी कई पारंपरिक मान्यताएं हैं। इस दिन साफ और धुले हुए कपड़े पहनने चाहिए महिलाओं के लिए साड़ी और पुरुषों के लिए धोती पहनने की परंपरा प्रचलित है।
नहाय-खाय के अगले दिन यानी 14 नवंबर को खरना मनाया जाएगा. इस दिन व्रती सुबह से निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को स्नान के बाद गुड़ की खीर, रोटी और चावल का पिठ्ठा प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं. खरना का प्रसाद शांत वातावरण में ग्रहण किया जाता है. इसके बाद व्रती लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करते हैं, जिसका समापन 16 नवंबर को उषा अर्घ्य देने के बाद पारण से होता है.
