वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चेतनारायण सिंह होंगे प्रत्याशी, चंदौली के शिक्षकों में खुशी की लहर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संसदीय बोर्ड की बैठक 21 जुलाई को लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व एमएलसी एवं प्रदेश अध्यक्ष मा. चेतनारायण सिंह को वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए संगठन का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया।
चंदौली

5:29 PM, Jul 22, 2026
चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संसदीय बोर्ड की बैठक 21 जुलाई को लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व एमएलसी एवं प्रदेश अध्यक्ष मा. चेतनारायण सिंह को वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए संगठन का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया।
प्रत्याशी घोषित किए जाने की सूचना मिलते ही चंदौली जनपद के शिक्षकों एवं शिक्षक नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षक नेताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे शिक्षकों के हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया।
Advertisement
इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रताप तिवारी, रामानंद यादव, त्रिभुवन नारायण सिंह, विनोद प्रजापति, प्रेमनारायण सिंह, अमरेंद्र सिंह, छोटेलाल यादव, अजय कुमार भारती, अतीक अहमद, गृहशंकर सिंह, आनंद सिंह तथा संतोष यादव सहित अन्य शिक्षक नेताओं ने जनपद के समस्त शिक्षकों से आगामी विधान परिषद चुनाव में चेतनारायण सिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
शिक्षक नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में शिक्षक समाज की समस्याओं और मांगों को प्रभावी ढंग से सदन में उठाया जाएगा।
