ब्रेथ एनालाइज़र से चेकिंग, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 48 लोगों पर कार्रवाई
चंदौली। जनपद पुलिस ने ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से शराब की दुकानों के आसपास और सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए 48 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है। साथ ही लोगों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

10:40 PM, Mar 11, 2026

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे और अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। समस्त क्षेत्राधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, अराजकता फैलाने, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने और अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
Advertisement
अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर पुलिस टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि जनपद के सभी थाना प्रभारियों को ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से नियमित चेकिंग अभियान चलाने तथा लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिले के सभी थानों द्वारा धारा 292 बीएनएस के तहत कुल 48 शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।