अखिल भारतीय पुलिस योगासन प्रतियोगिता में चंदौली के उप निरीक्षक राजकुमार बिन्द ने जीते तीन पदक
यह प्रतियोगिता 23 मई 2026 से 27 मई 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के विभिन्न पुलिस बलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए उप निरीक्षक राजकुमार बिन्द ने अपने उत्कृष्ट योग कौशल का प्रदर्शन कर तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक हासिल किए।

