हाईवे पर अवैध पार्किंग कराने वाले ढाबा संचालकों पर चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 संचालकों व 5 वाहन चालकों पर 12 मुकदमे दर्ज
राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चंदौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पार्किंग कराने वाले ढाबा एवं होटल संचालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। पूर्व में नोटिस और चेतावनी दिए जाने के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने पर 20 ढाबा एवं होटल संचालकों तथा 5 वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 12 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
चंदौली

2:35 PM, Jul 7, 2026
चंदौली पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग कराने वाले 20 ढाबा एवं होटल संचालकों और 5 वाहन चालकों के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज किए हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान जारी है।
चंदौली। राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चंदौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पार्किंग कराने वाले ढाबा एवं होटल संचालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। पूर्व में नोटिस और चेतावनी दिए जाने के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने पर 20 ढाबा एवं होटल संचालकों तथा 5 वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 12 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान हाईवे पर मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा कराए जाने की शिकायतों की जांच की गई। पुलिस ने पाया कि कई ढाबा और होटल संचालक ग्राहकों के वाहन मुख्य सड़क पर खड़े करवा रहे थे, जिससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा था।
पुलिस ने बताया कि अभियान शुरू होने से पहले सभी संबंधित ढाबा संचालकों को नोटिस देकर स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि मुख्य मार्ग पर वाहन खड़े न कराएं। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी किए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।
थानावार कार्रवाई
Advertisement
थाना चंदौली: 6 ढाबा एवं होटल संचालकों के खिलाफ 3 मुकदमे दर्ज।
थाना सैयदराजा: 3 ढाबा एवं होटल संचालकों तथा 5 वाहन चालकों के खिलाफ 3 मुकदमे दर्ज।
थाना अलीनगर: 8 ढाबा एवं होटल संचालकों के खिलाफ 5 मुकदमे दर्ज।
