दीपावली पर चंदौली पुलिस ने लौटाई 111 लोगों की खुशियां, बरामद किए 33 लाख रुपये के मोबाइल
चंदौली। दीपावली के पर्व पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को खुशियों की सौगात दी है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुम और खोए हुए 111 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 33 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना की।
chandauli

3:15 PM, Nov 7, 2026
धानापुर के चार लोगों को भी मिला खोया मोबाइल, 2026 में अब तक 630 मोबाइल बरामद
चंदौली। दीपावली के पर्व पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को खुशियों की सौगात दी है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुम और खोए हुए 111 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 33 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। जनसुनवाई के दौरान मोबाइल गुम होने की मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने पुलिस टीमों को इनकी बरामदगी के निर्देश दिए थे। इसके बाद CEIR पोर्टल से प्राप्त जानकारी और तकनीकी माध्यमों की मदद से विभिन्न थानों की पुलिस तथा स्वाट और सर्विलांस टीम ने मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया।
मुगलसराय से सबसे अधिक 22 मोबाइल बरामद
बरामद मोबाइलों में मुगलसराय थाना क्षेत्र के 22, सकलडीहा के 19, चंदौली के 16, चकिया के 12, बबुरी के नौ, चकरघट्टा के सात, शहाबगंज के छह, धानापुर और धीना के चार-चार, कंदवा के चार, इलिया और सैयदराजा के तीन-तीन तथा बलुआ और नौगढ़ के एक-एक मोबाइल शामिल हैं।
Advertisement
2026 में 630 मोबाइल बरामद, कीमत 1.85 करोड़ रुपये
चंदौली पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक छह चरणों में कुल 630 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 85 लाख 10 हजार रुपये है। पुलिस के अनुसार इससे पहले मार्च में 75, अप्रैल में 121, जून में 111, जुलाई में 111 और सितंबर में 101 मोबाइल बरामद किए गए थे। सात नवंबर को 111 मोबाइल की बरामदगी के साथ यह आंकड़ा 630 पहुंच गया।
बरामदगी अभियान में स्वाट प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा सहित स्वाट और सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
मोबाइल खोने पर यहां करें शिकायत
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर घबराएं नहीं। तत्काल संचार साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.sancharsaathi.gov.in पर जाकर CEIR के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा संबंधित थाने, सीएससी केंद्र अथवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र दें। मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस को उपलब्ध कराया जा सके।
