खोए 111 मोबाइल लौटाकर चंदौली पुलिस ने लौटाई मुस्कान, 35.20 लाख रुपये के फोन किए सुपुर्द
जनपद चंदौली पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए 111 गुमशुदा एवं खोए हुए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 35.20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में यह कार्रवाई CEIR पोर्टल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से की गई।
चंदौली

2:58 PM, Jul 28, 2026
चंदौली। जनपद चंदौली पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए 111 गुमशुदा एवं खोए हुए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 35.20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में यह कार्रवाई CEIR पोर्टल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से की गई।
मंगलवार को पुलिस लाइन चंदौली के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) की उपस्थिति में बरामद मोबाइल उनके मालिकों को वितरित किए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस टीम की सराहना की।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक कुल 418 गुमशुदा मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1.21 करोड़ रुपये है। इससे पहले 3 मार्च को 75, 20 अप्रैल को 121 तथा 3 जून को 111 मोबाइल बरामद कर वितरित किए जा चुके हैं।
Advertisement
बरामद 111 मोबाइलों में सबसे अधिक सकलडीहा थाना क्षेत्र से 31, मुगलसराय से 13, चंदौली से 12, बबुरी से 9, धीना से 8, चकिया, कंदवा और सैयदराजा से 7-7, शहाबगंज से 6, चकरघट्टा से 4, इलिया से 2, नौगढ़ से 1 तथा सर्विलांस सेल द्वारा 4 मोबाइल बरामद किए गए।
इस अभियान में स्वाट प्रभारी निरीक्षक राम जन्म यादव और सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा सहित स्वाट एवं सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल खो जाने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा संबंधित पुलिस थाना, CSC केंद्र या पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र देकर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
