चन्दौली पुलिस को आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान
चन्दौली। जनपद चन्दौली पुलिस ने ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरे महीने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने पर चन्दौली पुलिस को यह उपलब्धि मिली है। मार्च 2026 की रैंकिंग में जनपद चन्दौली ने 125 में से 125 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
चंदौली

10:28 PM, Apr 9, 2026

जनपद में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जाता है।
Advertisement
पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा प्राप्त शिकायतों को संबंधित थानों को ऑनलाइन भेजा जाता है, जहां अधिकारियों द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच कर आख्या प्रस्तुत की जाती है। साथ ही शिकायतकर्ता से फीडबैक लेकर यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि वह पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट है या नहीं।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाती है। इसी मूल्यांकन में मार्च 2026 के लिए जारी रैंकिंग में चन्दौली पुलिस ने 100 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।