चन्दौली पुलिस ने लूट और छिनैती का किया खुलासा, नकली पिस्टल के साथ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, जेवरियाबाद निवासी रामनेती सिंह ने 13 जुलाई की भोर करीब 3:05 बजे हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने चचेरे भाई गुप्तेश्वर सिंह के साथ टाटा पंच कार (UP67AM7942) में सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खेत की सिंचाई और जुताई के दौरान सो रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने कार का शीशा खटखटाया। शीशा नीचे करने पर आरोपियों ने असलहा सटाकर मारपीट की, ग
चंदौली

7:10 PM, Jul 17, 2026
चन्दौली। सैयदराजा थाना पुलिस ने लूट और छिनैती की एक वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, नकली पिस्टल (तेज आवाज करने वाली), लूटा गया मोबाइल तथा सोने की चेन बेचकर प्राप्त ₹62,700 नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, जेवरियाबाद निवासी रामनेती सिंह ने 13 जुलाई की भोर करीब 3:05 बजे हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने चचेरे भाई गुप्तेश्वर सिंह के साथ टाटा पंच कार (UP67AM7942) में सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खेत की सिंचाई और जुताई के दौरान सो रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने कार का शीशा खटखटाया। शीशा नीचे करने पर आरोपियों ने असलहा सटाकर मारपीट की, गले से सोने की चेन छीन ली और विरोध करने पर चचेरे भाई के साथ भी मारपीट करते हुए हवाई फायरिंग कर फरार हो गए।
तहरीर के आधार पर थाना सैयदराजा में मुकदमा संख्या 218/2026, धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा चन्दौली स्थित पावर हाउस के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
करन सिंह उर्फ बीरू (23 वर्ष) पुत्र दिनेश सिंह उर्फ मुन्ना, निवासी भुवालपुर जेवरियाबाद, थाना सैयदराजा
अमन सिंह उर्फ शेरू (24 वर्ष) पुत्र दिनेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, निवासी भुवालपुर जेवरियाबाद, थाना सैयदराजा
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
